Tuesday, October 6, 2026
Home Crime यूगेन होम सुलूशन्ज़ कंपनी ने गरीब व आम लोगों के साथ की...

यूगेन होम सुलूशन्ज़ कंपनी ने गरीब व आम लोगों के साथ की करोड़ों की ठग्गीः एडवोकेट पलविन्दर माना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला होशियारपुर की ही एक प्राईवेट कम्पनी यूगेन होम सुलूशन्ज़ ने होशियारपुर के तथा लगते ज़िलों के आम तथा गरीब लोगों के साथ करोड़ों की ठग्गी मारी है, इन बातों का प्रगटावा बसपा ज़िला इंचार्ज एडवोकेट पलविन्दर माना जी तथा ठग्गी के शिकार हुये लोगों ने किया। इस दौरान एडवोकेट पलविन्दर माना ने बताया कि कुछ दिन पहले 25-30 के करीब ठग्गी का शिकार हुये परिवार माननीय माननीय डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी जी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तथा मौजूदा पंजाब प्रधान बसपा जी के गृह में उनसे मिले तथा अपने साथ हुई एक बड़ी ठग्गी के सम्बन्ध में अपनी आपबीती बताई जिसके उपरांत माननीय डॉ. करीमपुरी साहिब जी ने डी.जी.पी. साहिब पंजाब के साथ फोन पर बातचीत की तथा गरीब लोगों के साथ हुये बड़े स्कैम/ठग्गी की कारवाई करने के लिये कहा जिनकी ओर से आम तथा गरीब परिवारों को इन्साफ देने का भरोसा दिया गया।

Advertisements

डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी के दिशा निर्देशानुसार एडवोकेट पलविन्दर माना जी ने माननीय एस.एस.पी. साहिब जी से समय लेकर आज मिला गया तथा माननीय एस.एस.एस.पी साहिब ने बताया कि इस सम्बन्धरी मुकद्दमा नम्बर 71/01-08-2026 को थाना गढ़दीवाला में दर्ज कर दिया गया है तथा उन्होंने भरोसा दिया कि जल्दी ही सम्बन्धित दोषी ग्रिफतार करके जेल में बन्द किये जायेंगे। इस दौरान ठग्गी का शिकार हुये लोगों ने डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी जी का तथा एडवोकेट पलविन्दर माना जी का धन्यवाद किया। इस दौरान एडवोकेट पलविन्दर माना जी ने उपस्थित सभी साथियों को बसपा की ’’पंजाब संभालो” मुहिंम के साथ जुड़ने की अपील की तथा उपस्थित साथियों ने भी बसपा को भी मज़बूत करने का भरोसा दिया। इस दौरान एडवोकेट पलविन्दर माना जी के साथ जगमोहन सज्जना ज़िला इंचार्ज बी.वी.एफ., राकेश किट्टी जी ज़िला सचिव, सुखदीप कौरा, हरि राम, नरिन्दर पाल, मलकीत सिंह, राजवीर तथा अन्य भी भारी संख्या में ठग्गी का शिकार हुये परिवार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here