Sunday, October 4, 2026
Home National रांची में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज व दागे आंसू...

रांची में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज व दागे आंसू गैस के गोले

झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के रांची में PSC-SSC में धांधली के खिलाफ हजारों छात्र सड़कों पर हैं। झारखंड के अलग-अलग जिलों से जुटे छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुराने विधानसभा तक मार्च किया। भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो भी एंबुलेंस से विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए शहर में 6 लेयर की सुरक्षा, बैरिकेडिंग और CCTV से निगरानी की जा रही है।

Advertisements

छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज तथा आंसू गैंस के गोले दागे गए। छात्र पुलिस बैरिकेड तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इसके चलते जगन्नाथपुर मंदिर के पास सड़क रणक्षेत्र में बदल गई। झड़प के दौरान एक पुलिस अधिकारी के सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। छात्रों और पुलिस के बीच टकराव फिलहाल जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here