Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल भागोवाल में रोटरी क्लब मिड टाउन ने मेधावी विद्यार्थियों को...

सरकारी स्कूल भागोवाल में रोटरी क्लब मिड टाउन ने मेधावी विद्यार्थियों को दी वार्षिक छात्रवृत्ति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा को प्रोत्साहन देने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब मिड टाउन होशियारपुर द्वारा सरकारी हाई स्कूल भागोवाल में वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। क्लब के अध्यक्ष राकेश कपूर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है। छात्रवृत्ति का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।इस परियोजना के प्रोजेक्ट चेयरमैन जोगिंदर सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब मिड टाउन लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी कारण से प्रभावित न हो।

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन मनोज ओहरी, सतीश गुप्ता, संजीव ओहरी, परवीन पब्बी, जोगिंदर सिंह, जगमीत सिंह सेठी, एल. एन. वर्मा तथा गैविन कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here