Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur सिविल अस्पताल में देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

सिविल अस्पताल में देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल अस्पताल होशियारपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कौर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। समारोह की अगुवाई एस.एम.ओ. इंचार्ज, डिस्ट्रिक्ट अस्पताल डॉ. नवजोत सिंह तथा एस.एम.ओ. डॉ. नेहा पॉल द्वारा की गई। इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाति, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह, जिला मास मीडिया अधिकारी रमणदीप कौर, ए.एन.एम. ट्रेनिंग स्कूल की प्रिंसिपल मिसिज़ सुखविंदर कौर, लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल के प्रधान लायन विजय अरोड़ा सहित डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

इस अवसर पर ए.एन.एम. ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिससे समारोह का वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत हो गया। समारोह को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कौर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के महान बलिदानों की याद दिलाती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक कर्मचारी लोगों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना स्वास्थ्य विभाग की मुख्य जिम्मेदारी है। इस दौरान अपनी ड्यूटी पूरी लगन, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने वाले तथा बेहतरीन कार्य प्रदर्शन करने वाले स्टाफ सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन द्वारा सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here