Wednesday, October 7, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उना रोड पर क्लब अध्यक्ष राकेश कपूर द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राकेश कपूर ने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक उत्सव नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी को समाज सेवा की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी तरह समाज की सेवा करता रहेगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक कल्याण से जुड़े कई सेवा प्रकल्प लगातार चलाए जा रहे हैं।क्लब सचिव इंद्रपाल सिंह सचदेवा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए क्लब की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों को मिठाइयां वितरित की गईं। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, एकता और समाज सेवा की भावना देखने को मिली।इस अवसर पर मनोज ओहरी, जगमीत सिंह सेठी, परवीन पब्बी, अतुल चौधरी, अवतार सिंह, परवीन पलियाल, रोहित चोपड़ा, अशोक शर्मा, जतिंदर कुमार, सतीश गुप्ता, एल. एन. वर्मा तथा जोगिंदर सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here