
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा स्थानीय कुष्ठ आश्रम में तिरंगा फहराया गया। कुष्ठ आश्रम के सभी सदस्यों ने श्री सूद व उनके साथ पहुंचे पूर्व मेयर शिव सूद, सतीश बावा, सुरेश भाटिया बिटटू तथा पंकज वांसल आदि भाजपा नेताओं का फूलमाला डालकर स्वागत किया। ध्वजारोहण के उपरान्त में अपने सबोधन में श्री सूद ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को लम्बे संघर्ष तथा अनगिनत शहादतों के मूल्य पर हमे आज़ादी मिली।

आज 80वीं वर्षगांठ पर हम महसूस कर रहे कि केन्द्र की मोदी सरकार सभी नागरिकों का मुलभूत सुविधाए देकर तथा 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उवार कर शहीदों के सपनों को तेज़ी से पूरा करने जा रही तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज़ादी के 100 वें वर्ष तक विकसित भारत के संकल्प को जल्दी ही पूरा कर लेगी। इस मौके पर मिठाईया बांटकर सभी उपस्थित आश्रम वासियों का धन्यवाद किया।











