Monday, October 12, 2026
Home hoshiarpur बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था ने तलवाड़ा अस्पताल को दो एसी किए भेंट

बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था ने तलवाड़ा अस्पताल को दो एसी किए भेंट

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की रेड क्रॉस संस्था द्वारा मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा को दो एसी भेंट किए गए हैं, ताकि यहां आने वाले मरीजों को सुविधा मिल सके और अस्पताल की सुविधाओं में और वृद्धि हो सके।

Advertisements

यह जानकारी बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था की चेयरपर्सन सीमा गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी की रेड क्रॉस संस्था हमेशा ही जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करती आई है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह भेंट अस्पताल को उपलब्ध करवाई गई है। रेड क्रॉस की सचिव डिंपल ने कहा कि दोनों एसी अस्पताल में स्थापित कर दिए गए हैं और इससे मरीजों को सुविधा एवं लाभ मिलेगा।

बीबीएमबी अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदरपाल सिंह ने बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था का अस्पताल को एसी उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अस्पताल की सुविधाओं में सुधार के लिए किया गया यह सहयोग सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here