Monday, October 19, 2026
Home National टीचर ने मारा थप्पड़, क्लाम में 6 साल के बच्चे की मौ-त

टीचर ने मारा थप्पड़, क्लाम में 6 साल के बच्चे की मौ-त

आंध्र प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्र प्रदेश में एक निजी स्कूल की कक्षा में छह साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को टीचर द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारने के बाद वह कक्षा में बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। वीडियो में किंडरगार्टन का छात्र शिक्षिका की मेज के पास स्लेट लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। वह परेशान और रोता हुआ नजर आता है। इसके बाद शिक्षिका बच्चे को अपने पास खींचती है और कथित तौर पर थप्पड़ मारती है। कुछ क्षण बाद बच्चा अचानक बेहोश होकर शिक्षिका की गोद में गिर जाता है। शिक्षिका उसे होश में लाने की कोशिश करती दिखाई देती है। घटना के बाद स्कूल स्टाफ और अन्य लोग बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे के कक्षा में कथित हमले के बाद गिरने और बाद में मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों ने घटना के बाद विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शिक्षिका की कथित मारपीट के बाद बच्चा बेहद घबरा गया और सदमे में उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, बच्चे की मौत के वास्तविक कारण का पता जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने छह वर्षीय बच्चे की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक द्वारा कथित रूप से बच्चे के साथ मारपीट की घटना बेहद पीड़ादायक है और जिम्मेदार लोगों के साथ-साथ संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बच्चे के माता-पिता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर संभव तरीके से परिवार के साथ खड़ी रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर बताते हुए कहा कि मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। घटना के तुरंत बाद संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच की और रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर तथ्यों की व्यापक जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें विशाखापत्तनम के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक (RJD), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और राजस्व मंडल अधिकारी (RDO) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here