Sunday, October 18, 2026
Home National गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से 14 नवजात शिशुओं की मौत

गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से 14 नवजात शिशुओं की मौत

इस्लामाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। इस्लामाबाद में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से 14 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। यह घटना बुधवार सुबह हुई। इस्लामाबाद के प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यह आग अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।

Advertisements

दमकल की गाड़ियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और बच्चों को आईसीयू में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि 14 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस्लामाबाद प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीज़ा जलील ने बताया कि वार्ड में 15 बच्चे भर्ती थे। घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजे आग लगी और ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। डॉ. अनीजा जलील ने बताया कि डॉक्टर एक बच्चे की जान बचा सके। पाकिस्तानी नागरिक मलिक इसरार की भतीजी भी अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा था, आग लगने के बाद मरीजों से कहा गया कि वे तुरंत इमारत को खाली कर दें और जिन्होंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया था उन्हें दूसरी मंजिल से नीचे सीढ़ियों से भागना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here