Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur गौसेवा आयोग पंजाब के सभी पशु अस्पतालों में मुफ्त दवाईयां उपलब्ध करवाए:...

गौसेवा आयोग पंजाब के सभी पशु अस्पतालों में मुफ्त दवाईयां उपलब्ध करवाए: गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। जिला होशियारपुर के गऊशाला संचालकों द्वारा जिला पशु कल्याण सोसायटी सदस्य अशवनी गैंद की अध्यक्षता में पंजाब गौसेवा आयोग के उप-चेयरमैन कीमती भगत को एक मांग पत्र पंजाब सरकार द्वारा चलाये जा रहे सरकारी पशु हस्पतालों में मुफ्त दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए दिया गया। गैंद ने बताया कि गऊधन का सड़कों पर ज्यादा तादाद में होने का एक कारण महंगी दवाईयां भी है, क्योंकि जो लोग गऊधन के बीमार या चोटिल होने पर उनका इलाज नहीं करवा सकते वह उन्हे लावारिस सड़कों पर छोड़ देते हैं। अगर पशु हस्पतालों में दवाईयां मुफ्त मिलने लगी तो एक तरफ जहां पशुओं का इलाज करवाना आसान होगा वहीं दूसरी तरफ लोग इन्हें सड़कों पर छोड़े की बजाये घर में रख पायेंगे और सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुधन की संख्या भी कम होगी। इससे गऊ सैस के पैसों का भी सही इस्तेमाल हो पायेगा। इस मौके कीमती भगत को गौसेवा के प्रति निभाई जा रही सेवाओं के लिए उनकी सराहना की गई और उन्हें सदस्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Advertisements

इस मौके पर कीमती भगत ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही गऊशालाओं मे संचालकों द्वारा की गई मांग पर अमल करवाया जायेगा और पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त दवाईयां देनी शुरु कर दी जायेंगी। इस मौके पर मौजूद वीर प्रताप राणा पर्यावरण प्रेमी, दी ग्रेट राजीव दीक्षित गऊशाला के अध्यक्ष अरुण कुमार, जय दुर्गा गऊशाला घोगरा के अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, गोविंद गऊधाम टांडा से देव शर्मा, गऊमाता रक्षा सेवा से अशोक शर्मा, गऊसभा तलवाड़ा अशोक कालिया, मां कामाक्षी देवी कमाही देवी से ऐक्सीयन देव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here