
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम भरवाई रोड में मां गंगा जी की आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा, मेयर परवीन सैनी, पार्षद प्रदीप बिट्टू, पार्षद ध्यानचंद ध्याना, ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर शर्मा, विशाल शर्मा व सिंगला परिवार ने श्रद्धापूर्वक मां गंगा जी की आरती की और माथा टेका। आरती के उपरांत लंगर वितरित किया गया।

इस अवसर पर विधायक जिंपा ने मंदिर प्रबंधकों को अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी प्रधान श्याम लाल, विजय कश्यप, कुलदीपक मलहोत्रा, अश्वनी शर्मा छोटा, विकास शर्मा, अमित गुप्ता, दविंदर काली, महिंदरपाल गुप्ता, करमजीत सिंह, हरी सिंह आदि उपस्थित रहे।












