
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम होशियारपुर की सीवरमैन यूनियन ने सैनेट्ररी इंस्पेक्टर जनक राज की बदली की मांग को लेकर एक्सीयन कुलदीप व हरप्रीत सिंह के माध्यम से नगर निगम कमिश्नर को मांग-पत्र सौंपा। यूनियन के प्रधान गोपाल कृष्ण ने आरोप लगाया कि सैनेट्ररी इंस्पेक्टर जनक राज द्वारा कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गंदी शब्दावली और गाली-गलौच की जाती है, जिससे सीवरमैनों में रोष की लहर है।

उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान परेशान किया जाता है, जिसके चलते कर्मचारियों में आपसी फूट की स्थिति पैदा हो रही है। प्रधान गोपाल कृष्ण ने मांग की कि सैनेट्ररी इंस्पेक्टर जनक राज की जल्द से जल्द बदली की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इंस्पेक्टर की बदली नहीं की गई तो समूह सीवरमैनों द्वारा सिवरेज का काम बंद रखा जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, रमन कुमार, नरेश कुमार, कमल, हरकेश, रोहित, कमल कुमार, टीकू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।












