
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड़का में शिक्षक दिवस उत्साह एवं सम्मानपूर्वक मनाया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ढोल की थाप के साथ शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य तरलोचन सिंह एवं विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला

परमिंदर सिंह, निधि बटिश तथा रवि कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और शिक्षक के महत्व पर अपने विचार रखे।शिक्षक दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कक्षाओं तथा खेल मैदान की सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों के प्रति सच्चा सम्मान उनके बताए मार्ग पर चलने और विद्यालय को स्वच्छ रखने में है।
इस अवसर पर सुषमा देवी, मोनिका राणा, विजय कुमार कलसी, सनेह लता, रवि कुमार, मीनाक्षी, दलजीत किंद, निधि शर्मा, अमनप्रीत कौर, अजय कुमार, रामनिक सिंह घुमन, राजन मारवाहा, मनजीत सिंह, चमन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।












