Tuesday, September 22, 2026
Home Hoshiarpur दिल्ली सरकार द्वारा डा. ज्योति ‘हिंदी शिक्षक सम्मान 2026’ से सम्मानित

दिल्ली सरकार द्वारा डा. ज्योति ‘हिंदी शिक्षक सम्मान 2026’ से सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति वर्मा को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘हिंदी शिक्षक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। लक्षमीपत सिंघानिया पी एच डी ऑडिटोरियम चैंबर नई दिल्ली के तत्वाधान में यह पुरस्कार 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार तथा मधुबन एजूकेशनल संस्था के सहयोग से आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।जिसमें संपूर्ण भारत से 250 हिन्दी विद्वजनों को आमंत्रित किया गया था।

Advertisements

इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में कपिल मिश्रा (कला एवं संस्कृति, भाषा, पर्यटन, श्रम विधि न्याय मंत्री, दिल्ली सरकार), चित्रा त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार व समाचार वाचिका विशेष अतिथि के रूप में ,जयंति रंगनाथन (साहित्यकारा ,मीडिया कर्मी),डाॅ योगिता भाटिया प्रकाशक व प्रबंधक मधुबन एजूकेशनल संस्था ,प्रदीप जैन विषय स्थापक सहित कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे ।साँस्कृतिकता तथा भाषिक विशेषता के धरातल पर यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रभावी शिक्षण के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

डॉ. वर्मा पिछले लगभग तीन दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण भाव से सेवा कर रही हैं और छात्रों में भाषा कौशल, शैक्षणिक उत्कृष्टता और मूल्य-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही हैं। हिंदी को अभिव्यक्ति और सीखने के माध्यम के रूप में मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें शैक्षणिक संस्थानों और व्यापक शैक्षणिक समुदाय से शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं ।मंचासीन गणमान्य जन ने उनकी लेखनी की सराहना करते हुए उनके द्वारा लिखित काव्य गीता सारथी- ले चल निजधाम की ओर की खूब प्रशंसा की ।

अपना आभार व्यक्त करते हुए डॉ. वर्मा ने अपनी काव्य गीता उपहार स्वरूप देते हुए कहा कि युवाओं को भगवतगीता का ज्ञान होना अनिवार्य है और ऐसे पुरस्कार युवा शिक्षार्थियों के बीच शिक्षा की उन्नति और हिंदी भाषा साहित्य को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा और प्रोत्साहन का स्रोत बनते हैं। संतूर स्कूल के प्रबंधन, स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों ने डॉ. ज्योति वर्मा को इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी शैक्षिक यात्रा में निरंतर सफलता की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here