
अरुणाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के एक कस्बे में भीषण आग लगने का समाचार है। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई और करीब 24 घर जलकर खाक हो गए। डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चे (2 बेटे और 1 बेटी) शामिल हैं। महिला का पति अभी भी लापता है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, आग तड़के 2:30 बजे लगी और तेजी से पारसी-पारलो कस्बे के आसपास के घरों में फैल गई। इसमें 19 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि 5 अन्य घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।












