Monday, November 16, 2026
Home International थाईलैंड में हादसा: कई इमारतों में फैली आग, 11 की मौ-त, 16...

थाईलैंड में हादसा: कई इमारतों में फैली आग, 11 की मौ-त, 16 से अधिक घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ के पातोंग इलाके में एक कमर्शियल इमारत में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने आसपास की अन्य इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।आरम्भिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार तड़के करीब सवा तीन बजे हुआ। जिस इमारत में सबसे पहले आग लगी, वहां गाड़ियां किराए पर देने का कारोबार होता था। आग लगने के बाद वहां रखी गाड़ियों और अन्य सामान के चलते लपटें तेजी से फैल गईं। इस वीभत्स हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 16 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।  

यह आग सुबह करीब 03:15 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड पर स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी और आसपास की इमारतों तक फैल गई। दमकलकर्मियों ने लगभग 40-50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वालों या घायलों में कोई पर्यटक नहीं है। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। करीब 4 महीने पहले बैंकॉक के एक बार में भी आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here