Saturday, October 3, 2026

    मन्ना हत्याकांड का मुख्य आरोपी काला फलाही दो साथियों सहित गिरफ्तार

    DSC08549
    -21 मई 2015 को कालेज से परीक्षा देकर बाहर निकले मनप्रीत उर्फ मन्ना की हुई थी हत्या-होशियारपुर। गत दिवस होशियारपुर के ऊना रोड, बजवाड़ा के समीप स्थित स्वामी सर्वानंद गिरि पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सैंटर के बाहर 21 मई 2015 को लॉ स्टूडैंट मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना की हत्या हुई थी के मामले में पुलिस ने दो साथियों सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान सतविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र हरदेव सिंह निवासी फलाही थाना मेहटीयाणा, सतनाम चौधरी उर्फ अमना पहलवान पुत्र मदन लाल निवासी हाजीपुर थाना गढ़शंकर तथा भूपिंदर कुमार उर्फ सोनू पुत्र विजय कुमार निवासी मड़ूली ब्राह्मणा थाना मेहटीयाणा के तौर पर हुई है।

    Advertisements

    DSC08543

    आज इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर-हिमाचल के साथ लगते इलाके में एक याइलो गाड़ी घूम रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नवांशहर तथा हिमाचल के ऊना के इलाकों उन्होंने बताया कि एस.पी. सुखअमृत सिंह रंधावा की अगुवाई में नाकाबंदी करवाई गई थी। एस.आई. गोबिंदर कुमार सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज द्वारा पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर, नंगल रोड़ नजदीक हिमाचल बैरीयर पर नाका लगाया गया था कि शाम के समय नंगल की तरफ से याइलो गाड़ी में सवार तीन युवक आए। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, परन्तु गाड़ी चालक ने गाड़ी बीनेवाल से गढ़ीमानसोवाल की तरफ भगा ली। गाड़ी चालक के साथ बैठे युवक ने पुलिस पर फायर भी किया गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कार के टायर पर फायर किया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पत्थरों से जा टकराई। पलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में सवार तीन युवाओं को काबू किया। जिनकी पहचान सतविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र हरदेव सिंह निवासी फलाही थाना मेहटीयाणा, सतनाम चौधरी उर्फ अमना पहलवान पुत्र मदन लाल निवासी हाजीपुर थाना गढ़शंकर तथा भूपिंदर कुमार उर्फ सोनू पुत्र विजय कुमार निवासी मड़ूली ब्राह्मणा थाना मेहटीयाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 2 किलोग्राम स्मैक, 2 पिस्टल, 1 देसी पिस्तौल, 1 गन सिंगल बैरल 12 बोर, 12 जिंदा कारतूस, 2 कारतूस के खोल, मिस राउंड 1 तथा एक याइलो सफेद रंग की गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं तथा पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here