Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur सेवा भारती ने श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में लगाया वाटर कूलर

सेवा भारती ने श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में लगाया वाटर कूलर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवा भारती होशियारपुर की तरफ से श्री राम लीला मैदान के समीप श्री हनुमान जी के मंदिर परिसर में वहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी का कूलर लगाया। इस अवसर पर प्रधान बी.के. भारद्वाज एवं सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि श्री राम लीला मैदान में बने इस मंदिर में श्रद्धालुओं की असीम श्रद्धा जुड़ चुकी है और सेवा भारती ने यह बात महसूस की कि गर्मी के इन दिनों में यहां पर पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।

Advertisements

इसलिए सेवा भारती के सभी सदस्यों की सहमति से यह कदम उठाया गया है। अरविंद शर्मा ने कहा कि सेवा भारती द्वारा पिछले करीब 40 साल से सिविल अस्पताल में सुबह दूध सेवा की जा रही है और इसमें समस्त सदस्यों के साथ-साथ दानी सज्जनों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर के.के. वर्मा, दर्शन कौशल, अश्विनी सोनी, नरेश सोढी, चंद्रशेखर गौतम तथा विक्रम बैंस आदिय मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here