Sunday, October 11, 2026
Home Latest जिलाधीश की अगुवाई में बैडमिंटन को और बुलंदियों पर लेकर जाएंगे: रवि...

जिलाधीश की अगुवाई में बैडमिंटन को और बुलंदियों पर लेकर जाएंगे: रवि मेहन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन होशियारपुर की कमेटी का पूनर्गठन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान रवि मेहन ने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा एवं जिलाधीश विपुल उज्ज्वल को एसोसिएशन का संरक्षक चुना गया है ताकि एसोसिएशन और भी बेहतर ढंग से बैडमिंटन के विस्तार हेतु कार्य कर सके। उन्हंने बताया कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। जिसमें सीनियर उपप्रधान अशोक बग्गा, उपप्रधान डा. गुरदयाल सिंह और राकेश संगर, सचिव अरुण अबरोल, ज्वाइंट सचिव डा. राजेश मेहता, कैशियर अशीष सिंगला, राकेश रत्तल और रोहित सैनी को चुना गया। इस तरह से हर कार्य के लिए अलग कमेटी बनाई गई।

Advertisements

डा. प्रेम भारती, डा. अवनीश ओहरी, इंजी. बलवंत सिंह, गुरशरण, संदीप वशिष्ट, मोहित मित्तल व सतीश शर्मा डैवेलप्मेंट कमेटी के मैंबर चुने गए। इस तरह डा. प्रेम भारती की अध्यक्षता में टूर्नामैंट कमेटी बनाई गई है, जिसमें सतीश शर्मा, रजिंदर सिंह और दीपक अरोड़ा भी होगे। एसोसिएशन का मीडिया इंचार्ज समीर सैनी और दीपक अरोड़ा को नियुक्त किया गया। प्रधान रवि मैहन ने बताया कि इन कमेटियों का गठन इस लिए किया गया कि एसोसिएशन के प्रत्येक कार्य में पारदशिता लाई जा सके।

महासचिव अरूण अबरोल ने बताया कि जिला बैंडमिंटन प्रतियोगिता 6 जुलाई से 8 जुलाई तक करवाई जा रही है।

जिसमें लडक़ों व लड़कियों के अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-19 सिंगल व डब्बल और महिला व पुरुषों के सिंगल और डब्बल ओपन बैंडमिंटन मुकाबले करवाए जाएगे। उन्होंने बताया कि जो भी खिलाड़ी खेलों में भाग लेना चाहते है वह डी.बी.ए. के पदाधिकारियों से इंडोर स्टेडियम होशियारपुर में संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here