Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur सेंट सोल्जर स्कूल में योग दिवस मनाया

सेंट सोल्जर स्कूल में योग दिवस मनाया

होशियारपुर/टांडा,(द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल इंदर कुमार साहनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग क्या है, योग के नियम, योग के प्रकार और योग आसनों के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल साहनी ने कहा कि योग का अर्थ ‘एकता’ या ‘बांधना’ है। व्यक्तिगत स्तर पर योग शरीर, मन ओर भावनायों को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। यह योग या एकता आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बंध, षट्कर्म और ध्यान के अभ्यास के माध्यम से प्राप्त होती है।

Advertisements

इस तरह से योग जीने का एक तरीका भी है और अपने आप में परम उद्देश्य भी। स्टाफ सदस्यों को अलग-अलग योग आसनों के लाभ बताते हुए प्रिंसिपल साहनी ने कहा कि योग शारीरिक स्तर पर ही नहीं बल्कि मानसिक ओर भावनात्मक स्तर पर भी काम करता है। अंत में उन्होंने स्टाफ सदस्यों को रोजमर्रा की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए योग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here