Thursday, October 8, 2026
Home Jammu & Kashmir भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, विकास व सुरक्षा के मध्यनजर पीडीपी से...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, विकास व सुरक्षा के मध्यनजर पीडीपी से नाता तोड़ा: सांसद युगल किशोर

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष के राजौरी के पहले दौरे के मध्यनजर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल व कार रैली निकालकर भव्य व जोरदार स्वागत किया जिसमें जम्मू-पुंछ के सांसद युगल किशोर शर्मा ने भी मुख्य रुप से भाग लेने के साथ साथ एमएलसी विबोध गुप्ता के साथ पूर्व सांसद तालिब हुसैन, पूर्व मंत्री पूर्ण सिंह, राजेंद्र गुप्ता, रंजीत तारा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजु खुल्लर, जसबीर सिंह, जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष भारत भूषण, कुलदीप राज गुप्ता, कपिल सरयाल, आत्म प्रकाश , कर्ण सरयाल आदि काफी संख्या में नगर कस्बा सहित विभिन्न गांवों के कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।

Advertisements

सुंदरबनी , नौशहरा, नारियां, मुरादपूर कलर में स्थानीय लोगों ने युवा नेता का स्वागत किया व सरकारी डाकबंगला राजौरी में एमएलसी विबोध गुप्ता की अध्यक्षता में आयोिजत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नौशहरा-सुंदरबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शहीद सुरक्षाबलों व नागरिकों सहित कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद पत्रकार को याद करते हुए कहा कि चंद लोगों की बजह से दुख झेलने पड़े है। दूसरी पाटियों से हमें कुछ लेना देना नही है। लेकिन उनकी अनदेखी के चलते आवाम को परेशान होना पड़ा। केंद्र से हजारों-करोड़ों रुपये के फंड राज्य के विकास के लिए जारी किए गए लेकिन उसके बावजूद भी कई विकास कार्य अडक़े रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने जो कहा केंद्र सरकार ने वही मानी लेकिन उसके बावजूद मात्र नुकसान ही झेलना पड़ा। लोगों ने पीडीपी से अलग होने का स्वागत किया और खुशी मनाई। साढे चार साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश हित के लिए कार्य किए हे। और गरीब लोगों का हमेशा ध्यान रखा है। हम चाहते है मोदी साहेब ने जो रुपये जम्मू-कश्मीर के खर्च के लिए दिया है वह लगे। पूरानी सरकारों ने हमेशा ही इसे नजरअंदाज किया है। पीरपंचाल के ऊपर जो झीलें है वहां का विकास हो। जम्मू-पुंछ रेल लाइन बिछे। जम्मू-पुंछ हाइवें पर काम हो और जारी रुपये-पैसे से क्ष्ेात्र का विकास हो इसलिए हम कोशिश कर रहे है। हम सबको मिलकर मोदी साहेब का हाथ मजबूत करना है। वह एक गरीब घर से ऊपर उठे है। हम चाहते ही राज्य के हालात जल्द ठीक हों। और बिना इलजाम लगाए देश व राज्य का भला होना चाहिए।

सांसद युगल किशोर ने कहा केंद्र सरकार ने हजारों-करोड़ों रुपये राज्य के विकास के लिए जारी किए विकास के काम अटक गए। एवं उसके बावजूद भी एतिहासिक विकास कार्य किए। रमजान माह में पूर्व मुख्यमंत्री के कहने पर अपनी तरफ से गोलाबारी बंद की और आतंकियों व पत्थरबाजों के झुलम सहे लेकिन उसके बाद भी माहौल शांत नही हुए। जिसके चलते पीडपी से नाता तोड़ा जिसकी लोगों ने खुशी जताई। जम्मू से पुंछ फोर लाइन का कार्य शुरु होने से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होगा। जम्मू-पुंछ रेलवे लाइन की डीपीआर पर काम हो रहा है। केंद्र के फंड से राजौरी में पुलों का निर्माण हो रहा हे। जीएमसी का निर्माण कार्य भी चल रहा है। एवं जो भी रुके काम हैं उन्होंने जल्द शुरु करवाया जाएगा। भाजपा का उदेश्य 44 पल्स से ही समस्या का समाधान होगा और आने वाले समय में भी भाजपा की ही जीत होगी।

एमएलसी विबोध गुप्ता ने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने रमजान के दिनों में भी कत्ले गारत की। महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली में बैठे आला नेताओं से जो कहा उन्होंने वही माना। करोड़ों हजारों का फंड हमारे पास होने के बावजूद भी कई विकास कार्य अधर मे लटके और कई काम अधूरे रहे पीडीपी की गलत नीति के चलते खुन खराबा देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी 70 बर्षों में आवाम का खून चूसा और अपने जेब गर्म की। वहीं अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here