पार्षद जिम्पा और बाली की उपस्थिति में कचहरी परिसर के समीप रेहड़ी वालों ने शुरु किया काम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रीन व्यू पार्क के समक्ष लगती समस्त रेहडिय़ों को कचहरी परिसर के समीप शिफ्ट किए जाने के बाद रेहड़ी वालों को कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा था। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के निर्देशों पर पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा एवं पूर्व पार्षद कर्मवीर वाली ने रेहड़ी वालों की समस्याओं का समाधान करवाते हुए उन्हें राहत प्रदान की है। पार्षद जिम्पा ने बताया कि रेहड़ी वालों को जो समस्या पेश आ रही थी उनका निवारण करवा दिया गया है तथा इस इलाके के आसपास सफाई एवं रोशनी का पूरा प्रबंध किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि भी लगवाए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि रेहडिय़ां शिफ्ट करने दौरान कुछ दिन रेहड़ी वालों को परेशानी हुई उसके लिए वे खेद प्रकट करते हैं, मगर ट्रैफिक की समस्या के हल हेतु रेहड़ी वालों ने जो सहयोग दिया है उसके लिए सभी सराहना के पात्र हैं। इस मौके पर कर्मवीर बाली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा शहर की नुहार बदलने हेतु प्रयास शुरु कर दिए गए हैं और शहर को मॉडल शहर के रुप में विकसित करना उनका एकमात्र लक्ष्य है। जिसके तहत ही यह कदम उठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here