Thursday, October 22, 2026
Home Latest शुक्रवार को होगी विजय पठानिया, नन्नू और अन्य पदाधिकारियों की ताजपोशी

शुक्रवार को होगी विजय पठानिया, नन्नू और अन्य पदाधिकारियों की ताजपोशी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक द्वारा होशियारपुर से विजय पठानिया को जिला अध्यक्ष मनोनित किए जाने उपरांत शुक्रवार को उनकी, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू एवं अन्य पदाधिकारियों की ताजपोशी ऊना रोड़ स्थित नवजीत फार्म में सायं 4 बजे की जाएगी।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मलिक द्वारा विजय पठानिया को जिला अध्यक्ष, नितिन गुप्ता नन्नू को प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, सतीश बावा को प्रदेश सचिव भाजपा किसान मोर्चा, अनिल हंस को प्रदेश सचिव एस.सी. मोर्चा एवं गौरव शर्मा को सहकार्यालय सचिव युवा मोर्चा पंजाब नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों को भी नवजीत फार्म में शुक्रवार 3 अगस्त को सायं 4 बजे आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here