
होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। पंजाब वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से गांव खोखर में राज्य स्तरीय बलजीत कौर बल्ली बराड़ यादगारी (महिला) वॉलीबाल टूर्नामैंट 19 व 20 अगस्त से शुरु हो गया। एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान मनजीत सिंह दसूहा व अर्जुना अवार्ड विजेता एसपी सुखपाल सिंह पाली के नेतृत्व में करवाए जा रहे इस दो दिवसीय टूर्नामैंट का उदघाटन इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के उपप्रधान कुलदीप सिंह वत्स ने किया। टूर्नामैंट दौरान राष्ट्रीय उपप्रधान वत्स तथा एसएसपी होशियारपुर जे इलनचेलियन ने विभिन्न जिलों से आईं खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया।

प्रथम दिन हुए मुकाबलों में मेजबान होशियारपुर की टीम ने जालंधर की टीम को मात दी। दूसरे मैच में लुधियाणा ने अमृतसर की टीम को मात दी। इस मौके अर्जुना अवार्ड विजेता एसपी सुखपाल सिंह पाली, एसपी सुखदेव सिंह, डीएसपी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल, जगमोहन सिंह, प्रिंसिपल रत्न सिंह खोखर, मेजर सिंह सोही, डा.लखविंदर सिंह, राष्ट्रीय कोच दलवीर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरविंदर कौर, सर्बजीत कौर, जसवीर कौर रंधावा, जसवीर रानी आदि भी मौजूद थे।











