
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेवा भारती की तरफ से केरला बाढ़ पीडि़तों के लिए जुटाई जा रही सहायता राशि अभियान के तहत पदाधिकारियों व सदस्यों ने दुकानों एवं अलग-अलग कार्यालयों में जाकर सहायता राशि एकत्रित की। सेवा भारती के महासचिव अरविन्द शर्मा ने बताया कि केरला में बाढ़ पीडि़तों की सहायता हेतु जन मानस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है तथा लोग दिल खोलकर सहायता भेंट कर रहे है।


उन्होंने बताया कि सहायता प्रदान करने का सारा कार्य पारदर्शिता के साथ चलाया जा रहा है तथा 28 अगस्त तक जितनी भी सहायता राशि एकत्रित होगी उसे बाढ़ पीडि़तों की मदद हेतु भेजा जाएगा। इस दौरान सेवा भारती के अध्यक्ष बी.के. भारद्वाज, दर्शन कौशल, चंद्र शेखर गौतम व अन्य सदस्यों ने अभियान में योगदान डाला।












