Sunday, October 18, 2026
Home Crime इंसानियत हुई शर्मसार: तीसरी कक्षा के बच्चे को बनाया हवस का शिकार

इंसानियत हुई शर्मसार: तीसरी कक्षा के बच्चे को बनाया हवस का शिकार

teacher-raped-student-school-village-hoshiarpur-punjab-india

होशियारपुर/हरियाना(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:प्रीती पराशर। हरियाना के करीबी पड़ते एक गांव में तीसरी कक्षा में पढऩे वाले 6 वर्ष के बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल भूंगा में कल शाम पीडि़त बच्चे को उसके घर वालों ने दाखिल करवाया।

Advertisements

उसकी मैडिकल जांच के बाद पीडि़त बच्चे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 17 अगस्त की शाम गांव नीला नलोया में रहने वाले दो लडक़े उसे बहला फुसलाकर ठंडा पीने के बहाने कहीं ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। 20 सितंबर की शाम फिर वहीं उक्त लडक़े बच्चे को दुबारा उठाकर ले गए फिर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।

पीडि़त बच्चे के पिता ने बताया कि जब बच्चा घर वापिस आया तो दर्द से बुरी तरह तडफ़ रहा था। बार-बार पूछने पर उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में उन्हें बताया। जैसे ही उन्हें पता चला तो वह तुरंत अस्पताल में चले आए। बच्चे का इलाज कर रही डा. हरप्रीत ने बताया कि इससे संबंधित सभी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए है और बच्चे का इलाज जारी है। थाना प्रभारी हरियाना दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here