Sunday, October 18, 2026
Home Crime तेज रफ्तार टिप्पर ने सैर कर रहे पूर्व फौजी रामदास को कुचला,...

तेज रफ्तार टिप्पर ने सैर कर रहे पूर्व फौजी रामदास को कुचला, मौत, फरार चालक की तलाश जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के नलोईयां चौक के समीप आज 28 जून को सुबह साढे 5 बजे घर से सैर के लिए निकले पूर्व फौजी को तेज रफ्तार टिप्पर ने बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे में पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर इस संबंधी बनती कार्रवाई करते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से प्राप्त हुई फुटेज से आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार पूर्व फौजी रामदास निवासी नलोईयां चौक सुबह साढे 5 बजे घर से सैर के लिए निकले। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और बुरी तरह से कुचलते हुए फरार हो गया। यह सारी घटना पास ही लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि किस प्रकार टिप्पर चालक ने सडक़ किनारे चल रहे रामदास को अपनी चपेट में लिया। फुटेज के में दिखाई देने अनुसार टिप्पर पूरी तरह से भरा हुआ था और तिरपाल से ढका हुआ था, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि वह रेत या मिट्टी से भरा हुआ होगा तथा चौक से वह शहर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने इस संबंधी कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here