Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवनी...

सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवनी के बारे जाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर में जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisements

इस मौके पर छात्रों को गांधी जी तथा शास्त्री जी के जीवन व देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। दोनों नेताओं का जन्म 2 अक्तूबर को हुआ था। गांधी जी ने जहां देश को आजादी दिलवाने के कई अंदोलन चलाए, अनशन रखे वहीं शास्त्री जी ने इनमें बढ़-चढक़र भाग लिया।

आजादी के लिए गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया था वहीं शास्त्री जी ने ‘मरो नहीं, मारो’ का नारा दिया ओर आजादी के बाद उन्होंने ‘जै जवान जै किसान’ का नारा दिया जो आज भी लोगो की जुबान पर है। दोनों नेताओं ने सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग का पालन करते हुए सभी विपत्तियों का सामना किया। छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नन्हें विद्यार्थियों ने गांधी जी व शास्त्री जी के भेष में सज कर बाल झांकियां पेश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here