भगवान राम की बारात में सियावर रामचंद्र की जय से गूंजी संत नगरी होशियारपुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से करवाए जा रहे श्री राम लीला मंचन के छठे दिन भगवान राम के विवाह की शोभायात्रा बहुत ही धूमधान एवं श्रद्धापूर्वक निकाली गई। इस उपलक्ष्य में भगवान राम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के स्वरुप इतने सुन्दर लग रहे थे कि हर कोई उनकी एक झलक पाने के ललायत दिखा। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उनके दर्शन पाने के लिए बाजार में शामिल हुई। सनातन धर्म स्कूल, गौशाला बाजार से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जोकि शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई श्री शक्ति मंदिर नई आबादी पहुंचकर विश्रामित हुई। इस मौके पर बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया था और जगह-जगह पर बारातियों के लिए लंगर लगाए गए थे। श्रीराम भक्तों ने पुष्प वर्षा करके भगवान का स्वागत किया और संत नगरी होशियारपुर सियावर रामचंद्र के जयकारों से गूंज उठी।

Advertisements

इस दौरान श्रीराम भक्त हनुमान जी के स्वरुपों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और प्रभु राम के भजनों पर झूम-झूमकर सभी को आनंद विभोर कर दिया। इस अवसर पर अलग-अलग संकीर्तन मंडलियां भगवान रां का संकीर्तन करती चल रही थी। इस दौरान सजाई गईं अलग-अलग झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।

दुल्हन की तरह सजे थे बाजार, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके किया बारात का स्वागत, जगह-जगह लगाए गए थे लंगर

इस मौके पर प्रधान शिव सूद, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, आर.पी. धीर, डा. बिन्दुसार शुक्ला, कृष्ण गोपाल आनंद, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, अश्विनी गैंद, निपुण शर्मा, अश्विनी शर्मा, नरोत्तम शर्मा, मनोहर लाल जैरथ, राजिंदर मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल, पंडित मुकेश कालिया, शिव कुमार काकू, वरुण कैंथ, विपुल वालिया, दीपद शारदा, हैप्पी नैय्यर, तरसेम मोदगिल, भगत विजय, राज कुमार रामा, दीपक वालिया, शिव जैन, योगेश कुमरा, संजीव ऐरी, दीप वालिया, पिंकी सूद एवं कुनाल के अलावा विशेष तौर से पहुंचे स्नेहमयी मां अमृतानंद, कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व सांसद कमल चौधरी, विजय पठानिया, विनोद परमार, कमल वर्मा, नितिन गुप्ता नन्नू, रणजीत सिंह राणा, चेतन सूद, रविंदर सैनी, पंडित ओंकार नाथ शर्मा, हरीश खोसला, संजीव अरोड़ा, बी.के. भारद्वाज, रमेश मेछी, आनंदवीर सिंह, डा. इंद्रजीत शर्मा, रविंदर अग्रवाल, मोहन लाल पहलवान, जिंदू सैनी, दीपक शारदा, बंटी चौधरी, दविंदर नाथ बिंदा, श्याम नरुला, नरोत्तम शर्मा, विपन वालिया, श्याम मोदगिल, सुरेश भाटिया बिट्टू, खरैती लाल कतना, डा. कुलदीप नंदा, रजनीश टंडन, कुलविंदर सिंह हुंदल, हरीश आनंद, विजय अग्रवाल, बी.डी. सूद, अश्विनी विग, अशोक शर्मा, चिंटू हंस, मोंटी ठाकुर, वीर प्रताप राणा, रोहित खुल्लर, रामदेव यादव, यशपाल शर्मा, सतीश बावा, राज कुमार सैनी, परमजीत सिंह पम्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम बारात की शोभा बढ़ाई और प्रभु का गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here