
होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर टांडा, बुलोवाल खंड का विजय दशमी और शास्त्र पूजन का कार्यक्रम शिमला पहाड़ी उड़मुड़ टांडा में मनाया गया। जिसमें महंत श्री मुरलीधर जी महाराज मुख्य अतिथि, जिला कार्यवाह अशोक शर्मा मुख्य वक्ता, जिला शारीरिक प्रमुख संदीप मुख्य शिक्षक और नगर कार्यवाह टांडा मोहित शर्मा जी मुख्य रूप में शामिल हुए।

शास्त्र पूजन के उपरांत ध्वज लगाकर देश भक्ति के गीतों का गुणगान किया गया। महंत मुरलीधर जी ने सभी स्वयंसेवको को संबोधन करते हुए हिन्दू शास्त्रों के अनुसार विजय दशमी की महत्ता और बुराई पर अच्छाई की जीत का वर्णन किया, अशोक ने विजय दशमी को संघ के लिए एक महान दिवस बताते हुए कहा कि इसी दिन 1925 में डा. हेडगेवार ने संघ की स्थापना की जो पूरे विश्व भर में हिंदुत्व की रक्षा के लिए हर समय समर्पित रहा है। जिसके उपरांत नगर टांडा में जिला शारीरिक प्रमुख संदीप की अध्यक्षता में संचलन किया गया। जो शिमला पहाड़ी से आरंभ होकर नगर के भ्रमण के बाद शिमला पहाड़ी में संपन्न हुआ।
जिसमें सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रिंस जोली, राजेश बिट्टू, करण पासी, प्रदीप सोनू, जवाहर खुराना, सुरिंदर जाजा, अनिल गोरा, गुरमीत सिंह, संजीव स्याल, मन्ना मेहरा,अमन घुम्मन, केवल खुराना, बगीचा सिंह, प्रदीप पप्पा, बिमल अरोड़ा आदि शामिल हुए।












