Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता में हरप्रीत ने जीता सिल्वर मैडल

जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता में हरप्रीत ने जीता सिल्वर मैडल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गुरु नानक मिशन सीनियर सैकेंडरी स्कूल झावा की आठवीं कक्षा की छात्रा हरप्रीत कौर जाजा ने स्कूल जिला स्तर डांस मुकाबले में सिल्वर मैडल जीतकर अपने स्कूल, जिले व माता-पिता का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए प्रिंसीपल राजिंदर कौर ने बताया कि जिला स्तरीय स्कूल डांस मुकाबले में स्कूल छात्रा हरप्रीत कौर जाजा ने दूसरा स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल जीतकर स्कूल स्टाफ व माता-पिता का नाम रौशन किया है जिसके लिए वह बधाई पात्र है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटे व बेटी में कोई फर्क नहीं है बेटे की तरह बेटी भी आज हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर अपने देश व माता-पिता का नाम रौशन कर रही है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ गुरजीत कौर, बलवीर सिंह व हरप्रीत कौर जाजा के पिता वीर सिंह व माता सतविंदर कौर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here