Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur टांडा के शुभकरमन ने राष्ट्रीय खेलों में प्राप्त किया दूसरा स्थान

टांडा के शुभकरमन ने राष्ट्रीय खेलों में प्राप्त किया दूसरा स्थान

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। रांची में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में अंडर-16 वर्ग में बेट क्षेत्र के गांव जलालपुर के मेधावी खिलाड़ी शुभकरमन सिंह घोतड़ा ने शॉटपुट में सिल्वर मैडल जीत कर अपने गांव और जि़ले का नाम रोशन किया। गांव में हुए एक सम्मान समारोह में गांव वासियों और अलग-अलग संस्थाओं ने शुभकरमन का सम्मान किया।

Advertisements

इस अवसर पर उसके पिता इंस्पैक्टर सुखविंदर सिंह घोतड़ा, शिंगारा सिंह, लुबाना समाज के जिला प्रधान जसवंत सिंह बिट्टू, लखविंदर सिंह सेठी, इकबाल सिंह, कुलदीप सिंह, तरसेम सिंह, रणजीत सिंह, चरण सिंह, सुखचैन सिंह, सरबजीत सिंह, जसवंत सिंह अंबी, अमरजीत सिंह सन्नी, नानकवीर सिंह, अमित खोसला इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here