जगदीप सीहरा लोक इंसाफ पार्टी बी.सी. विंग के जिला प्रधान नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। लोक इंसाफ पार्टी के पंजाब प्रधान हरदेव सिंह कौंसिल ओ.बी.सी. विंग की अध्यक्षता में कलगीधर गुरद्वारा होशियारपुर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोक इंसाफ पार्टी के सरपरस्त व विधायक बलविंदर सिंह बैंस मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आने वाले समय में संगठन को मजबूत करके अकाली दल बादल, भाजपा तथा कांग्रेस जोकि आपस में मिले हुए है की चालों का लोगों के सामने खुलासा करके पंजाब से इस काले दौर को खत्म किया जा सके।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा ओ.बी.सी. विंग, बी.सी. विंग के पदाधिकारियों की लिस्ट भी जारी की है। जिसमें अवतार सिंह पनेसर उपप्रधान, गुरप्रीत सिंह, नरिंदर सिंह गढ़दीवाला, तरसेम सिंह बागपुर, नरिंदर सिंह होशियारपुर, इकनाम सिंह सचिव, जगदीप सिंह सीहरा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर स्टूडैंट विंग में जसकीरत सिंह जिला प्रधान, ओंकार सिंह जिला सीनियर उपप्रधान, गुरसेवक सिंह जिला उपप्रधान, मनजोत सिंह जिला उपप्रधान, संदीप राजपूत महासचिव, मनी बलजीत सिंह सचिव नियुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here