Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur अमृतसर बम्ब हमला पंजाब का माहौल खराब करने की एक बड़ी साजिश:...

अमृतसर बम्ब हमला पंजाब का माहौल खराब करने की एक बड़ी साजिश: डा. रमन घई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़ ),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। यूथ सिटीजन कौंसिल की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें अमृतसर में निरंकारी सत्संग में हुए आंतकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस अवसर पर कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में कुछ देश विरोधी ताकतें एक बार फिर प्रदेश का भाईचारा खराब करने के लिए ऐसी घिनौनी हरकतों को अंजाम दे रहे है। डा. घई ने कहा कि अमृतसर बम्ब कांड पंजाब का माहौल खराब करने की एक गहरी साजिश है जिसका हम सभी पंजाब वासियों को कड़ा जबाव देने के लिए एकजुटता से आगे आना होगा।

Advertisements

उन्होंने ऐसी देश व समाज विरोधी ताकतों को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब का अमन व भाईचारा किसी कीमत पर भी खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों में पहले ही कई वर्षों तक आंतकवाद के संताप को झेला है तथा अब पंजाब का हर नागरिक ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए एकजुट होकर लडऩे को तैयार खड़ा है। उन्होंने अमृतसर बम्ब कांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि पंजाब के अमन शांति को भंग होने से बचाया जा सके।

इस अवसर पर डा. रमन घई ने हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रगट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब का हर नागरिक पीडि़त परिवारों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर कौंसिल जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने अमृतसर बम्ब कांड की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकडक़र सख्त सजा देने की बात कही। इस अवसर पर डा. वशिष्ट कुमार, परवजीत राणा, जसवीर सिंह, पवन शर्मा, टिंकू शर्मा, पाली धामी, मानव, अशीष, तरूण, भोला सिंह, मनोज शर्मा, बंटी शर्मा, अश्विनी छोटा, गगन, काली दास आदि कौंसिल सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here