
होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा उड़मुड़ में अपराध पर नकेल कसने व सुरक्षा प्रबंधों के लिए टांडा पुलिस ने विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से 14 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। सिनेमा चौंक नज़दीक समाजसेवी संगठनों की मौजूदगी में डीएसपी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि नगर के विभिन्न चौंकों में पुलिस विभाग द्वारा समाजसेवी संगठनों के सहयोग से 14 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों की सहायता से असमाजिक तत्वों पर नजऱ रखने में मदद के साथ साथ तथा किसी भी गलत घटना को अंजाम देने वाले गलत तत्वों को काबू करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने इस दौरान इस कार्य में सहयोग के लिए स्वर्णकार संघ, महेश स्वीट्स के विनोद कुमार की सराहना करते कहा कि घटना को ट्रेस करने में आसानी होती है। इस दौरान थानामुखी बिक्रम सिंह, स्वर्णकार संघ प्रधान शाम वर्मा, पार्षद राकेश बिट्टू , ओमकार वैद, मनोज वर्मा, राजीव वर्मा, आशू वैद, मनोज वैद, प्रदीप कुमार, मनोज भोला इत्यादि भी मौजूद थे।












