
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से पंजाब प्रदेश में जिला प्रधानों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से जिला अध्यक्षों के नामों को हरी झंडी देने उपरांत महासचिव अशोक गहलोत द्वारा इनकी घोषणा की गई है। जिसके तहत डा. कुलदीप नंदा को जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर का प्रधान लगाया गया है।

डा. नंदा को प्रधान बनाए जाने की खबर मिलते ही जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं उनके परिवार व सहयोगियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। गौरतलब है कि डा. कुलदीप नंदा पहले भी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं तथा उनकी लीडरशिप के तहत पार्टी ने कई नए आयाम स्थापित किए थे।












