Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur मां को सौंपा उसका खोया बच्चा, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

मां को सौंपा उसका खोया बच्चा, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। थाना मॉडल टाऊन होशियारपुर के अधीन आती पुलिस चौकी पुरहीरां के इंचार्ज ए. एस. आई. सोहन सिंह ने एक बच्चे छोटू पुत्र सूरज को जोकि रहीमपुर सब्जीमंडी में खो गया था, को ढूंढ कर उसकी माँ कामिनी देवी के हवाले किया।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. सोहन सिंह, कॉन्स्टेबल हरदीप सिंह के साथ गत रात्रि 10 जनवरी को रहीमपुर-सब्जीमंडी इलाके में गश्त पर थे, इसी दौरान उन्हें एक छोटा बच्चा मिला जोकि बहुत डरा हुए था और रो रहा था। पूछने पर बच्चे ने बताया कि वो घर से खेलने निकल था और अब रात में रास्ता भूल गया है। सोहन सिंह ने आस पास पड़ताल करके उस बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला जो कि सुखियाबाद के पास झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और बच्चा उनके हवाले किया ।

कामिनी देवी अपने बच्चे को बहुत देर से ढूंढ ढूढ़ कर परेशान थी। बच्चे को वापिस पा कर परिजनों ने चैन की सांस ली और पुलिस का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here