Tuesday, October 6, 2026
Home Crime 160 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ महिला कुलविंदर माली गिरफ्तार

160 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ महिला कुलविंदर माली गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पैशल ब्रांच होशियारपुर पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला कुलविंदर माली पत्नी नीता निवासी गाँव फुगलाणा, फगवाड़ा रोड होशियारपुर को 160 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ पकडऩे में सफलता प्राप्त की।

Advertisements

स्पैशल ब्रांच के इंचार्ज इंस्पैक्टर मुनीश कुमार के दिशानिर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी कार्यवाही के दौरान हैड कांस्टेबल यशपाल सोनी, हैड कांस्टेबल बलविंदर सिंह और कांस्टेबल किंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला से प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ एक मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला को पकडक़र थाना मेहटीयाणा के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here