Friday, October 9, 2026
Home Crime बुरी खबर: सवारियों से भरे टैंपो पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक

बुरी खबर: सवारियों से भरे टैंपो पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। पुरहीरां बाईपास के समीप एक सीमेंट से भरा हुआ ट्रक थ्री व्हीलर पर पलटने से थ्री व्हीलर चालक सहित एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 11 सदस्य जख्मी हो गए।

Advertisements

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ बाईपास से होशियारपुर की ओर आ रहा ट्रक असंतुलित होकर जालंधर की ओर से आ रहे थ्री व्हीलर पर पलट गया। थ्री व्हीलर चालक हरकीरत सिंह गांव बस्सी दौलत खां के एक ही परिवार के 10 सदस्यों को लेकर जा रहा था।

सडक़ हादसे में थ्री व्हीलर चालक हरकीरत सिंह सहित गुरदीप कौर, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह, हरमन, पल्लवी, चंदू, नोनू गंभीर घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पंहुच कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here