Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur दशमपिता के प्रकाश पर्व को समर्पित निकाला विशाल नगर कीर्तन

दशमपिता के प्रकाश पर्व को समर्पित निकाला विशाल नगर कीर्तन

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित ऐतहासिक गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब में गाँव की संगत की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। श्री ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में आयोजित भव्य नगर कीर्तन दौरान सैकड़ों की संख्या में संगत ने हाजिरी लगवाई।

Advertisements

इस दौरान नगर कीर्तन पुलपुख्ता साहिब से शुरू होकर फिरोज रौलिया, शहबाजपुर, टांडा मिआनी रोड की परिकर्मा उपरांत गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब में समापन हुआ। परिकर्मा दौरान विभिन्न स्थानों पर संगत ने पुष्प वर्षा के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया।

इस मौके बाबा सुक्खा सिंह, हैड ग्रंथी भाई जगदीप सिंह, सरपंच कृष्णा कुमारी, दविंदर सिंह बाजवा, सतनाम सिंह, तरलोक सिंह, बाग सिंह, गुरमुख सिंह, प्रीतम सिंह, निशान सिंह संधू, सतवंत सिंह भोला, पंडित संतोष कुमार, लवप्रीत सिंह, एकमजीत सिंह, हैवंत सिंह, बेअंत सिंह, सतपाल सिंह, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, शिंगारा सिंह इत्यादि ने भी उपस्थित रह कर हाजिरी लगवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here