
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डा. कुलदीप नंदा को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनने की बधाई देते हुए कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने बधाई देते हुए कहा कि डा. नंदा के प्रधान बनने से कांग्रेस और मजबूत होगी।

विनोद राय ने डा. नंदा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार है और ऐसे में डा. नंदा के प्रधान बनने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी डा. नंदा ने जिला प्रधान पद पर रहते हुए जनता के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी थी तथा अब पुन: उनके प्रधान बनने से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति और दृढ़ हुआ है।












