Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur लाजवंती चौक के समीप हुए हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल

लाजवंती चौक के समीप हुए हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-टांडा मार्ग पर लाजवंती चौक के समीप हुए एक सडक़ हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में किसी के भी गंभीर रुप से घायल होने का खबर नहीं मिली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार लाजवंती के समीप टांडा रोड पर गत रात्रि 9 फरवरी को करीब 11 बजे कार एवं ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान महिंदर सिंह, लवदीप सिंह, गगनदीप सिंह, मनी, ऐंडी एवं हरप्रीत सिंह के रुप में हुई। थाना माडल टाउन पुलिस के ए.एस.आई. भजन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here