
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट में बदलाव करते हुए दो मंत्रियों के विभागों को बदला गया है। सरकार द्वारा मंत्री संजीव अरोड़ा को स्थानीय निकाल विभाग और इस विभाग के मंत्री डा. रवजोत सिंह को एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों मंत्रियों के विभागों में अदला-बदली की गई है।

लुधियाना पश्चिम से उपचुनाव जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने 28 जून 2025 को विधायक पद की शपथ ग्रहण की थी और 3 जुलाई को उन्हें मंत्री बनाया गया था। जबकि, डा. रवजोत होशियारपुर के शामचौरासी से विधायक पद जीते थे और करीब ढाई साल बाद सरकार ने उन्हें स्थानीय निकाल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी।












