Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur सडक़ हादसे में पिंडीखैर के सुच्चा सिंह की मौत, एक घायल

सडक़ हादसे में पिंडीखैर के सुच्चा सिंह की मौत, एक घायल

टांडा उड़मुड (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा मियानी रोड पर गांव गिल के पास हुए सडक़ हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रुप में घायल हो गया। हादसा सुबह 11 बजे के करीब उस समय हुआ जब टांडा की ओर से आ रही कार व मर्सीडीज गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

Advertisements

हादसे में कार सवार सुच्चा सिंह पुत्र जग्गा सिंह निवासी पिंडीखैर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी चला रहा उसका पुत्र गंभीर रुप में घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया। जबकि मर्सीडीज गाड़ी सवार रिची ट्रेवल के मालिक सतपाल सिंह मुल्तानी, उसकी पत्नी बलविंदर कौर, ड्राइवर रविंदर सिंह और एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here