जिला भाजपा का विस्तार: भाजपा के सैल, इंचार्ज व मंडल प्रभारी नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए कई मंडल प्रभारी व सैल इंचार्ज नियुक्त किए गए। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री विनोद परमार ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक के साथ विचार विमर्श के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया द्वारा कुछ नई नियुक्तियां की गई है और इसी तरह मोर्चा व मंडल प्रभारी भी नियुक्त किए गए। जिसमें लीगल सैल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विशाल शर्मा, व्यापार सैल के जिला अध्यक्ष दर्पण गुप्ता व जिला प्रभारी विनय गुप्ता, मैडिकल सैल के जिलाध्यक्ष डा. राजीव कोहली, इंडस्ट्री सैल के जिला अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, स्पोट्र्स सैल के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह, आजीवन सहयोग निधि जिला इंचार्ज प्रमोद सूद, स्वच्छ भारत अभियान के जिला इंचार्ज प्रमोद शर्मा, लोक बाडी सैल के जिला अध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार, आई.टी. सैल के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष शिव कुमार काकू को नियुक्त किया है।

Advertisements

इस मौके पर सभी ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी तनदेही के साथ निभाएगे। जिला भाजपा में बतौर जिला उपाध्यक्ष के नाते मैडम कुलवंत कौर,जिला सचिव के नाते सुरिंदर भट्टी को दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर युवा मोर्चा में सह प्रभारी के नाते जीवेद् सूद, त्र्यंबक सोनी जिला भाजपा सचिव व बीत मंडल प्रभारी, डा. राजन बंसल प्रभारी अहिराना कलां मण्डल, आनंदवीर सिंह प्रभारी शामचौरासी मंडल, अनिल हंस सह प्रभारी शामचौरासी मंडल, शिवकुमार कौशल सैला खुर्द मंडल प्रभारी के नाते कार्य करेंगे।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए समय समय पर कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जाती है। श्री सूद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से लग्न से लोकसभा चुनावों में का करने के लिए कहा। लोकसभा क्षेत्र सह प्रभारी स जगतार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। जिसके बिना पार्टी के विकास की कल्पना भी नही की जा सकती।सभी पदाधिकारियों को नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जी जान से जुट जाना चाहिए।

मेयर शिव सूद ने नवनियुक्त कार्यकर्तायों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में कोई भी पद किसी सिफारिश से नही,बल्कि मेहनत और काम के आधार पर मिलता है।जोकि भाजपा में ही सम्भव है। इस मौके पर जिला महामंत्री निपुण शर्मा,मण्डल अध्यक्ष रमेश ठाकुर,अशोक कुमार शोकी,अश्वनी गैंद,स संतोख सिंह के साथ प चन्द्रशेखर तिवारी,चिंटू हंस,यशपाल शर्मा,पुनीत आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here