सर्वमंगल कामना के साथ श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति डाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी द्वारा खानपुरी गेट एकता नगर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के नौवें दिन पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ में ऐसा कहा गया है कि जो यज्ञ में सम्मलित न हो पाएं वह अगर पूर्ण आहुति का नारियल ही डाल लें उसे पूर्ण यज्ञ का पुण्य प्राप्त हो जाता है। यज्ञ में दो लाख बीस हजार दुर्गा की और दो लाख रुद्र की आहुति पूर्ण हो जाएगी। कन्या भोजन, ब्राह्मण विदाई और विशाल भंडारा 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

Advertisements

ब्रह्मऋषि श्री नंद किशोर शास्त्री जी के आर्शीवाद से मंदिर प्रांगण में हो रही श्री मद्भागवत ज्ञान रस व दिव्य संगीतमयी कथा व्यास भागवत भूषण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी (बरसाने वाले) ने श्रीमद् भागवत कथा का बखान करते कहा कि भगवान केवल भाव ग्राही है जो अपने भक्तों के प्रेम भाव से ही सहज प्रसन्न हो जाते हैं। संसारिक व्यवहार में शरीर की प्रधानता होती है परंतु प्रेम भक्ति के व्यवहार में केवल हृदय का विशुद्ध भाव ही जीव को भगवत् कृपा का अधिकारी बनाकर भगवान के निकट ले जाता है।

श्री कृष्ण के परम मित्र व परम भक्त श्री सुदामा जी निष्काम भाव से श्री कृष्ण प्रेम में निज जीवन को व्यतीत करते हैं। प्रभु ने भी सुदामा के भाव को स्वीकार करते हुए मात्र 2 मुट्ठी चावल का भोग लगाकर सुदामा जी को अपने समान ही दिव्य वैभव प्रदान कर उनके समर्पण व प्रेम को सिद्ध कर दिया है।

इस दौरान सोसायटी प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जतिन गुप्ता, जगदीश हरजाई, संजीव सराय, अनिल गुप्ता, राघव गुप्ता, विवेक गुप्ता, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दविंदर वालिया, रमेश गंभीर, शुभम सिंगला, निखिल सिंगला, अशोक कुमार, संजीव अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल, राम कृष्ण देव, विकास सिंगला, बृज बिहारी, शुभम, नील मोदगिल सहित गणमान्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here