

होशियारपुर। भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा जिला प्रधान डा. रमन घई के साथ परामर्श उपरांत अश्विनी गैंद को पूर्व मंडल का महामंत्री और विकास जोनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोज शर्मा ने कहा कि मंडल के विस्तार के लिए जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अगुवाई में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं ताकि भाजपा का आधार और मजबूत बनाया जा सके।
Advertisements













