Friday, October 30, 2026
Home Crime विभिन्न धाराओं के तहत भगौड़ा घोषित तलविंदर निवासी मीरपुर गिरफ्तार

विभिन्न धाराओं के तहत भगौड़ा घोषित तलविंदर निवासी मीरपुर गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पैशल ब्रांच पुलिस ने भगौड़ों को काबू करने की मुहिम के तहत एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ा घोषित किए गए तलविंदर सिंह पुत्र पिंडौरा सिंह निवासी गांव मीरपुर, थाना दसूहा को गिरफ्तार किया।

Advertisements

आरोपी के खिलाफ थाना दसूहा में मामला दर्ज था तथा इस मामले में अदालत ने उसे 21 फरवरी 2015 को भगौड़ा घोषित किया था। स्पैशल ब्रांच पुलिस ने आरोपी को काबू कर थाना दसूह के हवाले किया। यह कार्रवाई हैडकांस्टेबल सुरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह एवं जसविंदर कुमार ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here