Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur शहीदों के आदर्श अपनाकर ईमानदारी से करे कार्य: जसवीर शीरा

शहीदों के आदर्श अपनाकर ईमानदारी से करे कार्य: जसवीर शीरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। बजरंग दल विश्व हिन्दु परिषद की ओर से जिला सहसंयोजक संदीप रलह की अध्यक्षता में शहीदे-ए-आजम शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु शहीद भगत सिंह चौंक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने शहीद भगत सिंह के बुत पर फूल मालाएं डालकर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। इस अवसर परिषद के जिला मंत्री जसवीर शीरा ने भी विशेष तौर पर उपस्थित होकर शहीद भगत सिंह जी के बुत पर फूल मालाएं भेंट की।

Advertisements

इस मौके पर जसवीर शीरा ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को इस बात का पता होना चाहिए कि यह आजादी हमें कितनी मुश्किलों व कुर्बानियों सदका मिली है। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक या दो दिन याद कर अपने फर्ज की इतिश्री नहीं करनी चाहिए बल्कि उनके आदर्शो को जीवन में धारण कर प्रतिदिन ईमानदारी से देश के प्रति अपने फर्ज का निर्वाह करना चाहिए। इस अवसर पर बौबी सेठ, अनूप शर्मा, राजीव महाजन, जसवीर सिंह, जसविंदर रहल, सोनू, दिनेश कुमार, निशांत कुमार, सौरव, विकास, मनप्रीत, पंकज चौधरी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here