Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur जिले में अब तक 7074 व्यक्ति कर रहे हैं कोवा ऐप का...

जिले में अब तक 7074 व्यक्ति कर रहे हैं कोवा ऐप का प्रयोग: जिलाधीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की ओर से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए शुरु किए मिशन फतेह के अंतर्गत अच्छा योगदान डालने वालों को सम्मानित करने के लिए कोवा एप पर मिशन फतेह योद्धा मुकाबला चलाया गया है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले के 7074 लोग कोवा एप का प्रयोग कर रहे हैं व 3595 कोरोना योद्धाओं की तस्वीरें कोवा एप पर अपलोड की गई हैं, जिनमें से कोरोना के खिलाफ जंग में अच्छी भूमिका निभाने वाले 6 यूजर्स को सिल्वर मैडल व 11 ब्रांज मैडल जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन योद्धाओं को टी शर्टों व मुख्य मंत्री के हस्ताक्षर वाले सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुकाबला अभी जारी है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मिशन फतेह योद्धा मुकाबले में भाग लेने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइलन फोन पर कोवा एप डाउनलोड किया जाए व फिर कोवा एप के माध्यम से मिशन फतेह से जुडऩे व कोवा एप मुकाबले के लिए अपना नाम रजिस्टर किया जाए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से बचाव के प्रति सावधानियां अपनाते हुए अपने रोजाना कोवा एप में अपलोड की अपनी गतिविधियों के अंक जुड़ेंगे। इसके अलावा यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति को अपने रैफरल के माध्यम से कोवा एप डाउनलोड करवा कर मिशन फतेह से जुड़ते हो तो आपको इसके अधिक अंक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कोवा एप पर रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति रोजाना सावधानियां अपनाने जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना, सामाजिक दूरी आदि यह सब गतिविधियां आपके कोवा एप में अंक जोडऩे में सहायक होंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कोवा एप पंजाब सरकार की ओर से 9 मार्च 2020 को लांच किया गया था। उन्होंने कहा कि इस एप में कई विलक्षण फीचर्स हैं। यह एप ब्लू टूथ व लोकेशन के आधार पर यूजर को कोविड के खतरे से सुचते करती है। इस एप पर कोविड संबंधी सही व सटीक जानकारी मिलती है। इसके अलावा ई-पास, डाक्टरी सहायता आदि सहित कई लाभकारी फीचर्स है। डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार का मकसद है कि हर घर, हर व्यक्ति तक यह बात पहुंचे कि कोरोना से सावधान कैसे रहना है। इस लिए हर व्यक्ति कोरोना संबंधी पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here